पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक से लूटी नकदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लस्सी चौक के पास दिया वारदात को अंजाम

लस्सी चौक के पास एक राहगीर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले सामने से आकर जबरन रोक लिया। जिसके बाद चाकू से उसके कान पर कट मारकर नकदी व मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित अनुसार बदमाशों ने उससे 2200 रुपए की नकदी व मोबाइल लुट लिया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने ब्राउन रोड के रहने वाले प्रितपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने शिकायतकर्ता को जबरन रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने चाकू निकालकर उस पर वार किया। जिस कारण शिकायतकर्ता के कान पर कट लग गया। जिसके बाद वह उससे मारपीट करके नकदी और गहने लुटकर ले गए।

खबरें और भी हैं...