पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉडी बिल्डर विनोद कुमार ने जीते दो गोल्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मि. नार्थ इंडिया-2020, ओपन मि. ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग

लुधियाना। महानगर से संबंधित बॉडी बिल्डर विनोद कुमार ने दो अलग मुकाबलों में दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। विनोद कुमार ने 7 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित की गई अल्टीमेट क्लासिक मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2020 बॉडी बिल्डिंग और फिजिक चैंपियनशिप में 75 से 80 किलोग्राम मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त करके मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। जबकि इसके बाद 8 मार्च को आयोजित ओपन मिस्टर ट्राईसिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप, चंडीगढ़ मुकाबले में 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने दोबारा वापसी की है, जिसमें मिल रही सफलता से वे काफी खुश हैं। उनके मुताबिक इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में युक्रेन में ग्लोबल स्ट्रांग फैडरेशन द्वारा गोल्डन वर्ल्ड कप में दो गोल्ड मेडल जीतकर ओवरआल दूसरी पोजीशन प्राप्त की थी। उन्होंने ं 70 किलोग्राम भार वर्ग के हुए दो इवेंट में 2 गोल्ड मैडल जीते। चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 के रहने वाले विनोद के मुताबिक हर्निया की बीमारी के चलते उनका आॅपरेशन हुआ था, जिस वजह से वह कई वर्षों तक किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। जबकि अपने उस्ताद विनीत शर्मा की मदद से ही वह मेहनत कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...