पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रांडेड हैंड सेनेटाइजर मार्केट से गायब, लोकल कंपनियों ने पहले ही प्रिंटेड रेट दोगुने तक बढ़ाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंगे सेनेटाइजर बेचने वालों पर लेंगे एक्शन


नोवल कोरोना वायरस का खौफ आम लोगों में तो है ही लेकिन इस खौफ का फायदा मुनाफाखोर और मौकापरस्त लोग खूब उठा रहे हैं। मार्केट से ब्रांडेड सेनेटाइजर तो मानो गायब ही हो चुके हैं। एेेसे में नई कंपनियों ने मार्केट में आ कर सेनेटाइजर बना कर बेचने का कारोबार शुरू कर दिया है। हालात ये हैं कि 2-3 दिन पहले ही शुरू हुई कंपनियां सेनेटाइजर बेचने का काम कर रही हैं। यही नहीं, इन सेनेटाइजर के रेट भी दोगुने तक बढ़ा दिए हैं। ये कीमत सिर्फ 50 मिलीलीटर के सेनेटाइजर की है। 100 मिलीलीटर के सेनेटाइजर के प्रिंट रेट ही 200 रुपए तक हैं। सेनेटाइजर का मार्केट उठता देखते हुए कई लोकल कंपनियों द्वारा औषधीय गुणों वाले सेनेटाइजर भी लाॅ्नच किए जा रहे हैं। यही नहीं, 1 या 2 रुपये में मिलने वाला फेस मास्क भी बाजार में 20 रुपये का मिल रहा है। वहीं, जाली वाला काले रंग का मास्क 30 रुपये का बिक रहा है। वो भी हर दुकान में उपलब्ध नहीं है।

ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट के तहत लगे लगाम


भास्कर रियलिटी चेक

केमिस्ट एसोसिएशन ने महंगे दामों पर सेनेटाइजर और मास्क बेचने वाले केमिस्ट की सदस्यता खत्म करने का किया था दावा

ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीजों को जिनमें फ्लू जैसे लक्षण हैं उन्हें तुरंत सरकारी हॉस्पिटल से संपर्क करना चाहिए। हम भी एेसे लोगों की जांच कर रहे हैं। हमने पहले भी एसोसिएशन के लोगों को मास्क और सेनिटाइजर के बढ़े हुए दामों को सही करवाने के आदेश दिए थे। अगर अब लोकल कंपनियों द्वारा महंगे दामों की बोतलें प्रिंट कर मार्केट में लाई जा रही हैं तो सेहत विभाग का ड्रग डिपार्टमेंट उन पर एक्शन लेगा। हम एेसे लोगों को सख्त एक्शन लेंगे। जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भी इस संबंध में आदेश दिए जाएंगे। -डॉ. राजेश कुमार बग्गा, सिविल सर्जन लुधियाना

सेनेटाइजर को सभी ने हौवा बना दिया है। अगर साबुन और पानी से ही अच्छी तरह से हाथ धोया जाए, सफाई का ध्यान रखा जाएगा, नाक, मुंह व आंखों को गंदे हाथ नहीं लगाए जाएंगे तो भी इनफेक्शन से बचाव है। मुख्य मकसद सफाई का है। यही नहीं, मास्क भी सिर्फ उन्हीं लोगों को चाहिए जो फ्लू से पीड़ित हैं या फिर उन लोगों के लिए जो इन्फेक्टेड लोगों के पास रहते हैं। जो बिल्कुल स्वस्थ व्यक्ति हैं उन्हें मास्क की ज़रुरत नहीं। इस तरह से आम लोगों में डर बैठेगा। जो नहीं होना चाहिए। लोगों को खुद भी जागरुक होने की ज़रुरत है। - डॉ. करमवीर गोयल, मेंबर, पंजाब मेडिकल काउंसिल


साबुन से अच्छी तरह धो लें हाथ तो भी बचाव


हाल ही में पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रिंट रेट से ज्यादा दाम पर हेंडसेनिटाइजर, मास्क और दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। लेकिन जब प्रिंट रेट ही इतना ज्यादा हो तो उस सूरत में क्या एक्शन लिया जाएगा। इस संबंध में जब पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रिंट रेट से ज्यादा की कीमत में सेनिटाइजर बेचने वालों के खिलाफ एक्शन जरूर लेंगे। लेकिन प्रिंट रेट जो छप कर आ रहे हैं उनके लिए सरकार को ही एक्शन लेना होगा। ड्रग व कॉस्मेटिक एक्ट के तहत इन पर कोई लगाम नहीं है। इस पर एसोसिएशन एक्शन नहीं ले सकती।
खबरें और भी हैं...