पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मार्ट सिटी के तहत हो चुका है पुल का काम मंजूर : मेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम हाउस में वीरवार को 1044 करोड़ का बजट पेश किया गया। इस दौरान मंच पर बैठे मेयर बलकार संधू ने हर पार्टी के तीन-तीन नुमाइंदों को पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने के लिए कहा। सबसे पहले नेता विपक्ष कौंसलर हरभजन सिंह डंग ने बजट को हवाई किला करार दिया। डंग ने कहा कि क्या अब पिछली निगम मे पास किए कामों को शहर की बेहतरी के लिए आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। धूरी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग रखकर इस काम को आगे बढ़ाने की मांग की। मंच पर बैठे मेयर संधू ने भी जवाब देकर उन्हें कहा कि आप पहले नॉलेज रखा करें, दाना मंडी वाला पुल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मंजूर हो चुका है। इसलिए निवदेन है कि दिल्ली जाकर रेलवे से एनओसी ले आएं। हम यहां पर काम भी तुरंत शुरू करवा देंगे।

संधू का दावा- रिकवरी पूरी न करने वाले अधिकारियों पर हाउस मीटिंग में की जाएगी कार्रवाई

बजट में मौजूदा साल का टारगेट जो घटा है। इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाए। काउसैस का पैसा गोशालाओं को दिया जा रहा है, उसके लिए भी जिम्मेदारी तय हो। बेसहारा पशुओं और कुत्तों के लिए स्पेशल बजट की जरूरत है। हेल्थ पर भी बजट रखना चाहिए, क्योंकि बीमारियों आने वाले समय में चैलेंज हैं। इसके अलावा स्पेशल एसआईटी बनाएं, जो अलॉट किए जाते कामों की क्वालिटी को जांचती रहे। रिकवरी के लिए सभी बड़े संस्थानों से करोड़ों की रिकवरी बाकी है, उन पर ज्यादा जोर दिया जाए, न कि छोटे लोगों को पहले तंग करें।
-गुरप्रीत गोगी

मीटिंग में विधायक राकेश पांडे ने बजट पास करने से पहले बजट में साल 2019-20 के दौरान खर्च किए गए कामों की सूची को पढ़ा। इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिन लीज और रेंट पर दी गई प्रॉपर्टी से रेवेन्यू आने की बात की जा रही है, उनके बारे में आज तक उन्हें नहीं मालूम है, जबकि निगम को भी मालूम नहीं है कि प्रॉपर्टी कहां है। ऐसे में इसके साथ पूरे कामों की पहले डिटेल सभी कौंसलरों को दी जाए और उसके बाद ही 1044 करोड़ का बजट पास हो। इस पर मेयर संधू ने जवाब दिया कि अगली हाउस की मीटिंग पूरी डिटेल सभी कौंसलरों को समेत एमएलए को दे दी जाएगी। इसके बाद बजट मंजूर कर लिया गया।
खबरें और भी हैं...