पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसपी नेता बोले, मुद्दाें से ध्यान भटकाने को फैलाया जा रहा कोरोना वायरस का डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खन्ना| बीएसपी की बैठक तहसील प्रधान जगजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज राम सिंह गोगी तथा हरभजन सिंह दुलवा प्रधान लुधियाना देहाती ने विशेष तौर पर शिरकत की। मीटिंग के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत में कोई कोरोना वायरस नहीं फैला है बल्कि दिल्ली में हुए दंगों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस अफवाह को फैलाया जा रहा है। वक्ताओं ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वायरस तो रोजगार को हो गया है जिसके चलते लाखों बेरोजगार काम न मिलने की हालत में या तो अपराधी बन रहे हैं या फिर आत्महत्याएं कर रहे हैं। इस अवसर पर हलका इंचार्ज गुरचरण सिंह चन्नी, हरजिंदर भादला, बलदेव सिंह तथा जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...