बयान देने की हालत में नहीं कारोबारी, हमलावर अभी फरार
होजरी कारोबारी को लूटने आए लुटेरों ने चलाई थी गोलियां
लुधियाना| आरके रोड पर होजरी कारोबारी को गोली मारकर लूट की कोशिश करने वाले दोनों बुलेट सवार लुटेरे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने इलाके के कई कैमरे चेक किए, लेकिन कहीं फुटेज नहीं मिली। जहां मिली, वो धुंधली निकली। इस वजह से चेहरे तो दूर बाइक का नंबर भी पता नहीं लग पा रहा। उधर, कारोबारी मोहिंदर सिंह की हालात अब भी बयान देने के लायक नहीं। इसके चलते पुलिस उनके सही बयानों का इंतजार कर रही है कि कब वो ठीक हों और उन्हें पता चल सके कि लुटेरे दिखने में कैसे थे और वाक्या आखिर हुआ कहां पर हुआ। एसएचओ वरुणजीत ने बताया कि अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। उसके ठीक होने के बाद सब साफ होगा। बता दें कि 2 मार्च रात होजरी कारोबारी मोहिंदर सिंह एक्टिवा पर घर आ रहे थे। जहां रास्ते में बुलेट सवार दो लुटेरों ने दो गोलियां मारकर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन तब वो खुद को बचाकर वहां से निकल आए थे। दोनों गोलियां उनके पेट में लगी थी।