पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक पर जा रहे मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ रोड पर समराला चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने कार ने बाइक पर जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी, जोकि एक बस से टकराए और बेटे की मौत हो गई। लोगों ने मां को घायल हालत में निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के बाद सुरजीत कौर (79) को छुट्टी दे दी। वहीं मौके पर पहुंची थाना डिविजन 7 की पुलिस ने तरसेम सिंह (50) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक तरसेम लेबर का काम करता था। शुक्रवार को उसे अपने अपनी मां के साथ कोर्ट कांप्लेक्स में किसी निजी काम के सिलसिले में जाना था। इस दौरान जब वो समराला चौक के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात कार ने काफी जोर से हिट कर दिया। जिसके बाद तरसेम का बाइक से कंट्रोल बिगड़ गया और वो डिवाइडर फांदकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। जहां लुधियाना से चंडीगढ़ की तरफ जा रही बस के साइड पर तरसेम टकरा गया। उसने हेल्मेट पहन रखा था, लेकिन एक्सीडेंट में हेल्मेट भी टूट गया। तरसेम की मौत हो गई।

बीमारी से तंग लेदर ट्रेडर ने खुद को मारी गोली, मौत

लुधियाना|शाही मोहल्ला इलाके में बीमारी से परेशान एक कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल ज्ञानचंद (72) को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना डिविजन 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के िलए रख दिया। जिसका संस्कार बेटे के विदेश से आने के बाद किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ज्ञानचंद लैदर की ट्रेडिंग का काम करते थे। घर पर वो अपनी प|ी सुरिंदर कौर के साथ रहते थे, जबकि बेटा जर्मनी में है और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कुछ समय से ज्ञानचंद को किडनी की बीमारी हो गई थी, जिसके बाद से वो काफी हताश रहने लगे। शुक्रवार को वो अपने कमरे में थे और प|ी दूसरे कमरे में। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से छाती में फायर किया। जिससे उनकी मौत हो गई। प|ी ने पड़ोसियों को बताया और फिर पुलिस तक बात पहुंची। फिलहाल परिवार के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है।

समराला चौक के पास दिल दहला देने वाला हादसा, हेल्मेट भी हो गया चकनाचूर
खबरें और भी हैं...