होनहार छात्राओं को दिया कैश प्राइज
लुधियाना| योग और सेवा परिवार के ओहदेदारों ने सिविल लाइंस स्थित खालसा कॉलेज फॉर वुमन के निमंत्रण पर काॅलेज के 57वें प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में शिरकत की। पंजाब यूनिवर्सिटी टाॅपर्स 7 छात्राओं को लेफ्टिनेंट जनरल डाॅ. जेएस चीमा, उपकुलपति महाराजा भूपिंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला ने इनाम दिए। योग और सेवा परिवार के अध्यक्ष गणपत राय विग, विनोद डावर, अमरजीत सिंह, ऊषा जैन और अरविंदर कौर ने सातों टाॅपर्स को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। गुरलीन कौर को 3100 रुपए, तारिका जैन को 2100 रुपए, अर्शदीप कौर को 2100 रुपए, कोमल को 2100 रुपए, नेहल को 2100 रुपए, माधुर्य जैन को 2100 रुपए और पूर्वा दुग्गल को 2100 रुपए की इनाम राशि दी गई।