ठाकुर जी की महिमा का गुणगान कर भक्तों को होली के रंग में रंगा
तपोस्थली कुटिया श्री दंडी स्वामी महाराज नत्त गांव नजदीक साहनेवाल में मुख्य सेवक भूषण गुप्ता की अगुवाई में साप्ताहिक संकीर्तन और पुष्प होली महोत्सव श्रद्धाभाव से कराया गया। संकीर्तन दौरान श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के सेवक अश्वनी ग्रोवर, संदीप लांबा, आत्म प्रकाश, दीपक शर्मा, आशु, सुभाष ग्रोवर ने मधुर हरिनाम संकीर्तन करके ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान राधा माधव संकीर्तन मंडल के सेवकों ने होली के पदों का गायन करके संगत को होली के रंग में रंग दिया। मुख्य सेवक भूषण गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम-भाईचारे का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोग मानते हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के भंडारे की सेवा का लाभ श्री दंडी स्वामी महाराज के भक्त अमरनाथ, राकेश, सुरजीत सैनी परिवार ने लिया। इस दौरान श्री तपोस्थली संकीर्तन मंडल के सेवकों ने ठाकुर जी के मधुर भजन और श्री राधे-श्री राधे नाम की मधुर धुन लगा कर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। सत्संग में सेवक रमन कुमार, आशू शर्मा, दिनेश पुरी, पं नागेंद्र, बेअंत सिंह, जगतार सिंह, अशोक मित्तल, प्रवेश कुमार, अभिनव, ललित, भूषण, विजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुमित गोयल, बाल कृष्ण, हेमराज, राजकुमार, नवल पांडया, अशोक गुप्ता, गगन शर्मा, देवधर आदि ने विशेष तौर पर शामिल होकर श्री दंडी स्वामी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तपोस्थली कुटिया में साप्ताहिक संकीर्तन और पुष्प होली महोत्सव के दौरान ठाकुर जी का गुणगान करते सेवक।