पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटोमोबाइल सेक्टर की मदद को तेल के दाम घटाए केंद्र: शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) ने मंदी की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर की मदद के लिए केंद्र सरकार को गुहार लगाई। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री और पीएमओ से आग्रह किया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें ऑटोमोबाइल सेक्टर की मांग से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने-घटने से ऑटोमोबाइल की मांग पर असर पड़ता है। जनरल सेक्रेटरी पंकज शर्मा ने बताया कि कच्चे तेल की कीमत 64 डॉलर से 31 डॉलर हो गई है। ऐसे में अगर सरकार तेल के दाम घटाती है तो इससे इस्पात, मशीन टूल्स, इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को भी मदद मिलेगी और देश की कुल जीडीपी को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरें और भी हैं...