अंबे आई केयर एंड लेसिक सेंटर में शुरू की चेरिटेबल ओपीडी
हेल्थ प्लस
लुधियाना| अंबे आई केयर एंड लेसिक सेंटर में चेरिटेबल ओपीडी शुरू की गई है। इसमें मरीज सिर्फ 50 रुपये में आंखें चैकअप करा रहे हैं। सभी टेस्ट व ऑपरेशन पर 10 से 20 फीसदी छूट मिल रही है। सेंटर की प्रबंधक व आंख रोगों की माहिर डॉ.सिम्मी अग्रवाल का दावा है कि जिन लोगों को दूर या नजदीक का चश्मा लगा है, अब मात्र एक मिनट में आसानी से उतर सकता है। अंबे आई केयर में उत्तर भारत में पहली बार अल्टिमा लेसिक मशीन आई है, जिससे 40 से अधिक उम्र के लोगों का चश्मा आसानी से उतार सकता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों की पारदर्शिता भी कम होती जा रही है और दूर व नजदीक की चीजें देखने में दिक्कत आती है। इस इलाज के लिए पूरे उत्तर भारत में पहली बार उनके अस्पताल में जर्मन तकनीक उपलब्ध है।