पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मास्टर कैटेगरी में शहर के सुनील ने जीता गोल्ड मेडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडिया बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ने नकोदर स्थित नगर गांव में मिस्टर पंजाब बॉडी बिल्डिंग कंपीटिशन करवाया। इसमें पंजाबभर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मास्टर कैटेगरी में भाग लेकर लुधियाना के सुनील कुमार हैप्पी ने 40 प्लस एज कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपनी कैटेगरी में 10 प्रतिभागियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। सुनील के मुताबिक इससे पहले भी वह 23-24 फरवरी को बनारस में कराई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मास्टर कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सेलेक्शन


सुनील कुमार ने बताया कि अब उनकी सेलेक्शन मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हुई है, जोकि 11 अप्रैल को शहर के पंजाबी भवन में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वह इस समय हैबोवाल के जिम में कोच जतिंदर पवार के पास बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग पिछले एक साल से ले रहे हैं। अब वह अगले कंपीटिशन की तैयारी में जुटे हैं। सुनील की उपलब्धियों पर पिता कृष्ण लाल और कोच ने बधाई दी।


सुनील कुमार

ये हैं उपलब्धियां: 2004 में सीनियर मिस्टर लुधियाना प्रतियोगिता में गोल्ड, 2010 में नकोदर में मिस्टर पंजाब में 55-60 वेट कैटेगरी में गोल्ड, सराभा नगर में मिस्टर लुधियाना चैंपियनशिप में गोल्ड, 2011 में दिल्ली में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाई, पंजाब बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 60-65 कैटेगरी और मिस्टर पंजाब बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 65-70 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा यूनाइटेड इंटरकाॅन्टिनेंटल बॉडी बिल्डिंग फिटनेस फेडरेशन (यूआईबीएफएफ) और बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अोर से मिस्टर एंड मिस एशिया 2019 बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में 5वां स्थान हासिल कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं...