पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल अस्पताल को अप्रैल तक मिल सकते स्पेशलिस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूबे के सेहत विभाग की ओर से 360 नए मेडिकल अफसर स्पेशलिस्ट के पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेहत विभाग द्वारा 16, 20 व 21 मार्च को चंडीगढ़ में वाॅक इन इंटरव्यू भी रखे गए हैं। सेहत महकमे की इस भर्ती से सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में खाली विभिन्न विभागों के पद भरने और हॉस्पिटल को नए डॉक्टर्स मिलने की उम्मीद है। खाली पदों के कारण सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक ओर जहां लोगों को घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ डॉक्टर्स को भी विभिन्न जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है। 13 विभागों के लिए ये भर्तियां होंगी। 360 पदों में सबसे ज्यादा पद पीडियाट्रिक्स के भरे जाएंगे। इसमें सूबे में 103 पद पीडियाट्रिक्स के हैं।

खबरें और भी हैं...