कॉमन फ्लू को भी कोरोना समझ रहे मरीज, केस 10-15% बढ़े
पिछली निगम के पंंेंडिंग कामों को लेकर नेता विपक्ष और मेयर आमने-सामने
कोरोना वायरस के महामारी घोषित होने के बाद इसका खौफ लगातार बढ़ रहा है। इस समय मौसम के बदलाव के चलते जहां कॉमन फ्लू के केसों में हॉस्पिटल्स में बढ़ौतरी हुई है। वहीं, आम लोग कोरोना वायरस को समझ कर भी डॉक्टर्स से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स की ओर से आम लोगों को आगाह किया जा रहा है कि ये कॉमन फ्लू के लक्षण हैं। देश में कोरोना वायरस नहीं आया है, बल्कि बाहर से आने वाले व्यक्ति देश में आने के कारण कोरोना आया है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग कोरोना वायरस से प्रभावित देशों का दौरा कर लौट रहे हैं और जिन्हें खांसी, तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जो लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं, उन्हें मास्क की भी जरूरत नहीं है।
अभी लोको पायलट को ब्रेथ एनालाइजर जांच से छूट नहीं
लुधियाना| कोरोना वायरस के डर से ब्रेथ एनालाइजर का विरोध करने वाले रेलवे के लोको पायलट विभाग के मुलाजिमों को फिलहाल इससे छूट नहीं मिलेगी। फिरोजपुर मंडल के अफसरों ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना जांच किए ड्यूटी जॉइन न कराई जाए। अफसरों का कहना है कि उन्होंने लोको पायलट की मांग हेड ऑफिस में भेज दी है। अगले आदेशों का इंतजार है। उनकी तरफ से यह भी कहा गया है कि हेड ऑफिस से जो भी आदेश आएंगे, उनको लागू किया जाएगा। गौर हो कि लोको पायलट अधिकारी ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल का विरोध कर रहे थे। स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि मामला आला अफसरों तक पहुंच चुका है। अंतिम फैसला हेडक्वार्टर से ही होना है।
स्कूलों में छुट्टी की मांग को लेकर डीसी को सौंपा मेमोरंडम
लुधियाना| यूथ अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष गुरदीप गोशा के नेतृत्व में डीसी प्रदीप अग्रवाल से मुलाकात की और कोरोना वायरस के कारण स्कूलों को अप्रैल अंत तक बंद करने की मांग की। गोशा ने कहा कि सरकार को स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। स्कूल में परीक्षा के दिनों में वायरस से सुरक्षित रहने के लिए उपाय करने चाहिए। इस मौके पर गगनदीप सिंह ग्यासपुरा, हरमनप्रीत सिंह, अमन सैनी, राज सिद्धू, सतिंदर सिंह दुआ, मनिंदर सिंह, बलविंदर सिंह खालसा, गुरदीप सिंह ढींगरा, निखिल, अमन भट्ट, विशाल, रविपाल सिंह, गुरजिंदर सिंह, जितवन, सिमरनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह मौजूद रहे।
बरतें ये सावधानियां
{ वायरस से बचाव के लिए हाथों की सफाई का खास ख्याल रखें। बार-बार हाथ साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं।
{ खांसते-छींकते समय रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें।
{ इस्तेमाल किए हुए टिशू को बंद डस्टबिन में तुरंत फेंक दें।
{ बुखार, सांस लेने में तकलीफ और खांसी होने पर डॉक्टर को दिखाएं। अपना मुंह मास्क से ढकें।
{ फ्लू होने पर भीड़ वाली जगहों पर न जाएं।
मौसम में बदलाव के कारण इनफ्लुएंजा फ्लू जिसे आम भाषा में कोल्ड फ्लू भी कहा जाता है। उसके केसों ही ज्यादा आ रहे हैं। लोगों में उसके कारण भी खौफ है। आम फ्लू 2-3 दिन में ठीक हो जाता है। इसमें जुकाम, खांसी, हल्का बुखार होता है। कोरोना वायरस में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा बचाव हाथों की सफाई से किया जा सकता है। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। मास्क सिर्फ उन्हीं को पहनने की जरूरत है जो फ्लू से पीड़ित हैं। गंदे हाथ नाक, मुंह और आंखों में न लगाएं।
-डॉ. मनीत कौर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, दीपक अस्पताल