सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की कैंटीन का ठेका 19 को
लुधियाना| पूर्वी इलाके के सब-रजिस्ट्रार दफ्तर की कैंटीन के ठेके के लिए 19 मार्च सुबह 11 बजे बोली होगी। एसडीएम पूर्वी अमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि ठेके की बोली के लिए आवेदक 50 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट 19 मार्च सुबह 10.30 बजे से पहले ऑफिस में नाजिर के पास जमा करा सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी नाजिर दफ्तर से ही हासिल की जा सकती है।