डांस पार्टी, विश ट्री, सिग्नेचर कैंपेन के साथ मनाया महिला दिवस
लुधियाना। रेडिसन ब्लू होटल एमबीडी लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर डांस पार्टी, विश ट्री, सिग्नेचर कैंपेन, लंच ट्रीट, मेहमानों के लिए थीम बुफे, सराभा नगर पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सेशन का खास आयोजन किया गया। होटल के मेड इन इंडिया रेस्त्रां रेडिसन ब्लू होटल एमबीडी लुधियाना में स्टाफ और मेहमानों के लिए महिला दिवस समारोह। महिला स्टाफ सदस्यों का गुलाब देकर स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत सराभा नगर पुलिस स्टेशन से महिला पुलिस द्वारा महिला सशक्तीकरण पर सेशन के साथ की गई। सेशन के बाद लड़कियों ने इच्छा-सूची पर लिखने का आनंद लिया और विशेष सेल्फी पॉइंट के साथ फोटो क्लिक कीं। महिला कर्मचारियों ने आईडब्ल्यूडी समारोहों को चिह्नित करने के लिए डांस पार्टी का आनंद लिया।