दर्शन को मिलेगा हरभजन हलवारवी साहित्य अवॉर्ड
लुधियाना। पंजाबी कवि दर्शन खटकड़ को मिलेगा हरभजन हलवारवी साहित्य अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। कॉ.रतन सिंह हलवारा मैमोरियल ट्रस्ट के प्रधान प्रो.गुरभजन सिंह गिल ने यह जानकारी दी। हलवारा स्थित गुरु रामदास कॉलेज में 21 मार्च को इसके लिए समागम रखा गया है। अवॉर्ड देने के लिए फैसला करने वाली कमेटी के मेंबरों में प्रो.गिल के अलावा डॉ.गोपाल सिंह बुट्टर, डॉ.जगविंदर जोधां, डॉ.निर्मल जौड़ा, मनजिंदर धनोआ, सरबजीत सोही शामिल हैं। होने वाले समागम की प्रधानगी भारतीय साहित्य अकादमी से सम्मानित डॉ.वरियाम सिंह संधू करेंगे।