पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 लाख खर्च कर बहू को कनाडा भेजा, विदेश पहुंच किया फोन बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटे को विदेश भेजने की चाह में एक हेड कांस्टेबल ने अपने बेटे की शादी आईलेट्स पास युवती से की। शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए। शादी के एक महीने बाद दुल्हन ने कनाडा जाकर मोबाइल बंद कर लिया जिससे ससुराल वालों से संपर्क न हो। पीड़ित की शिकायत पर पांच महीने की जांच के बाद एनआरआई बहू पवनदीप कौर व उसके पिता सतपाल सिंह निवासी मलक जगरांव के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया। बता दें ठगी का शिकार हुआ शिकायतकर्ता मोगा के सीआईए स्टाफ में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है।

रिश्तेदारी में मिला धोखागांव किल्ली चाहलां निवासी बलजिंदर सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी कि उसका बेटा भूपिंदर सिंह शादी करके विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसके साढू ने अपने ताया की दोहती पवनदीप कौर के बारे में बताया कि वह आईलेट्स पास है वह गांव मलक की रहने वाली है और कनाडा में रहती है। इसके बाद 12 अगस्त 2018 को भूपिंदर सिंह की शादी पवनदीप कौर के साथ हो गई थी। हेड कांस्टेबल ने बताया कि बहू ने विदेश जाने के कुछ दिन बाद मोबाइल बंद कर लिया। इस पर वह अपने साढू के साथ लगातार संपर्क करता रहा। लेकिन उनको को स्पष्ट कुछ नहीं बताया।

खबरें और भी हैं...