दीपक ने 82.76% अंक लेकर कॉलेज में किया टाॅप**
लुधियाना| कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के एमकॉम तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का दिसंबर 2019 में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ सेमेस्टर परीक्षा में शानदार परिणाम रहा। एमकॉम तीसरे सेमेस्टर के दीपक कुमार ने 82.76% अंक प्राप्त करके कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। कोमल कक्कड़ 81.76% अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रही और ओम प्रकाश 81.62% अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहा। 80% से अधिक अंक हासिल करने वाले एमकॉम तीसरे सेमेस्टर के अन्य छात्रों में फलक, कुनाल, प्रिंस और मेघा भी शामिल हैं। प्रिंसिपल डॉ मुकेश कुमार महाजन ने छात्रों को बधाई दी और डॉ राजेश मरवाहा, हेड, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के सक्षम मार्गदर्शन के तहत काम कर रहे टीचरों के प्रयासों की सराहना की।