पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विभाग ने एडवांस टैक्स जमा कराने को भेजा नोटिस, करदाताओं में रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| इनकम टैक्स विभाग ने एडवांस टैक्स जमा करवाने के लिए काफी करदाताओं को नोटिस भेजा है। फिर भी देश भर में आयकरदाताओं को एडवांस टैक्स की चौथी और आखिरी किश्त भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च की सूचना भेजी जा रही है। इससे लोगों में काफी रोष है। इस संबंध में इंडियन टैक्सेशन एडवोकेट्स एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट एडवोकेट जतिंदर खुराना ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में अगर किसी करदाता को एडवांस टैक्स की जिम्मेदारी बनी थी तो ऐसे मामले में विभागीय अफसर द्वारा इस साल का एडवांस टैक्स जमा करवाने को नोटिस भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 (अप्रैल 2019 से मार्च 2020) में यदि किसी आयकरदाता के टीडीएस की रकम घटाने के लिए टैक्स की देनदारी दस हजार रुपए या उससे ज्यादा है तो उसे निर्धारित किश्तों में एडवांस टैक्स भरना जरूरी है। अगर किसी ने अभी तक एडवांस टैक्स की कोई किश्त की पूरी रकम जमा नहीं करवाई तो वह 15 मार्च तक बतौर एडवांस टैक्स भर दें।
खबरें और भी हैं...