भगवान राम सेवा संघ के प्रधान बने दविंदर हैप्पी
लुधियाना| भगवान राम सेवा संघ के सदस्यों की विशेष मीटिंग दरेसी रोड स्थित सीता माता मंदिर धर्मशाला में हुई। इसमें संघ के सभी सदस्य विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में सदस्यों ने संघ के प्रधान पद के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दविंदर सिंह हैप्पी को भगवान राम सेवा संघ का प्रधान नियुक्त किया। संघ सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान दविंदर सिंह हैप्पी को पुष्पमाला और सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। हैप्पी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद कर कहा कि संघ सदस्यों ने जो यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी तनदेही और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। इसमें चेयरमैन दिनेश मरवाहा, संदीप सभ्रवाल, वरिंदर भारती, बिल्लू सत्यम, प्रवीण ओहरी, सुभाष भल्ला, राकेश वोहरा, सतपाल शर्मा, सुमेश चड्ढा, राकेश वर्मा, विवेक बावा, सचिन पुरी, सुखराम महाजन, नीरज पराशर, दीपक जोशी, मोहित जैन, शंकर सिंगला, अविनाश सिक्का, विनोद भल्ला, संदीप मरवाहा, राममूर्ति लूंबा, बॉबी भल्ला, आकाश अरोड़ा मौजूद रहे।