पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौकी में श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज का लिया आशीर्वाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुुुधियाना| श्री बालाजी सेवा परिवार एवं श्री रघुनाथ सेवा दल की ओर से होली के उपलक्ष्य में अग्र नगर बी ब्लॉक स्थित श्री रामलीला पार्क, श्री रघुनाथ मंदिर में बालाजी के भक्त संत राम जिंदल की अध्यक्षता में बालाजी महाराज की चौकी का आयोजन किया गया। चौकी में सर्वप्रथम संत राम जिंदल जी ने श्री बालाजी महाराज को माला अर्पण कर आशीर्वाद लिया। चौकी में भजन गायक सुनील रावत ने बालाजी के भजन का गायन किया। पटियाला की धार्मिक गायक कोमल मंडली के सदस्यों ने जुगल जोड़ी सरकार की मनमोहक झांकी का दृश्य प्रस्तुत किया। संत राम जिंदल ने सभी भक्तों को होली की शुभकामनाएं दी। श्री बालाजी की आरती करके चौकी को विश्राम दिया गया। भक्तों द्वारा लाये गये छप्पन भोग श्री बालाजी महाराज को अर्पण किए गए। उन्होंने बताया कि श्री बालाजी महाराज का अगला दरबार 24 मार्च सायं 6 बजे शास्त्री नगर स्थित जंज घर में लगाया जाएगा। चौकी में मुख्य सेवक विजय अग्रवाल बब्बू, अशोक सिंघानिया, शिव नारायण गुप्ता, बृजमोहन जिंदल, विवेक जिंदल बॉबी, सौरव सिंघानिया, सीए सुमीर गुप्ता, वरुण अग्रवाल, अशोक भारती, बृजमोहन गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, हरि कृष्ण गुप्ता, श्री रघुनाथ सेवा दल दीपक जैन, चरणदास अग्रवाल, शिव नारायण गुप्ता, सुरिंदर गर्ग, श्री बालाजी सेवा संघ के सेवकों सहित भारी संख्या में भक्तों ने मौजूद होकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं...