डायबिटीज फ्री वर्ल्ड ने लगाया जागरुकता कैंप
लुधियाना| डायबिटीज फ्री वर्ल्ड के डॉ. सुरिंदर गुप्ता ने शिवपुरी में जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि हम कुछ सामान्य सावधानियां बरतकर कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं। साबुन पानी या अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का इस्तेमाल करके बार-बार अपने हाथों को वायरस मुक्त कर सकते हैं। भीड़भाड़, अनावश्यक स्कूल, कॉलेज, मैरिज पार्टियां, मॉल्स, बाजारों में न जाएं। डोमेस्टिक या विदेशी यात्रा टाल दें, ताकि अचानक किसी अनजान बीमार के संपर्क में आने का खतरा न रहे। हमें कोविड-19 इन्फेक्शन न हो सके। खांसी, जुखाम या छींक वाले व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बना कर वायरस से बचा जा सकता है। क्योंकि यह बीमारी व्यक्ति से व्यक्ति को ड्रॉपलेट इनफेक्शन यानी खांसी, छींक के जरिए ही फैलती है। हमें अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हमारे हाथों पर लगे हुए जरम या वायरस हमारी आंखों, नाक और मुंह के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं।