पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काले कोट, काली कैप पहने नन्हे-मुन्नों को डिग्रियां बांटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| लिटिल चैंप प्लेवे स्कूल न्यू शिवपुरी रोड ने ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने 150 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गई। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से बच्चों ने काले कोट कथा काली कैप डालकर डिग्रियां प्राप्त की। स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर द्वारा लिटिल चैंप प्ले वे स्कूल में आयोजित इस ग्रेजुएशन सेरेमनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों को डिग्रियां दी गई तथा उन्होंने बच्चों के पेरेंट्स को मुबारकबाद दी कि बच्चों ने प्री नर्सरी तथा नर्सरी क्लास को पास कर डिग्रियां प्राप्त कर ली है। उन्होंने पेरेंटस का धन्यवाद किया कि उन्होंने लिटिल चैंप प्लेवे स्कूल का चयन अपने बच्चों के लिए किया तथा उन्होंने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा कर बच्चों में ऑल राउंड डेवलपमेंट की है तथा बच्चों की पर्सनैलिटी तथा प्रतिभा को पूरे साल में निखारा है। कुलदीप कौर ने बताया कि वे आगे भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

लिटिल चैंप प्लेवे स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी
खबरें और भी हैं...