पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएल-आरसी की बैकलॉग एंट्री बंद, लोग रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की बैकलॉग एंट्री बंद कर दी है। इस बारे में स्टाफ को तब पता चला, जब वह शुक्रवार को बैकलॉग एंट्री के लिए वाहन-4 खोली। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रोज आरसी की करीब 40 बैकलॉग एंट्री डाली जाती है। एसटीसी ने 9 मार्च को पत्र जारी कर कहा कि अब आवेदक वाहन-4 पोर्टल पर बैकलॉग एंट्री कर सकेंगे। इसके बाद आवेदक आरटीए ऑफिस से वेरिफाई करवाएंगे। लाइसेंस में पुराने ड्राइविंग लाइसेंस री-इशू करवाने, पुराने लाइसेंस को नया स्मार्टचिप वाला लाइसेंस बनवाने, इसी तरह आरसी में पुरानी गाड़ी को अपडेट करवाने, रिन्यू करने के लिए बैकलॉग एंट्री की जरूरत पड़ती है।

बैकलॉग एंट्री ऑनलाइन की जा रही है, ताकि लोगों को किसी के पास जाना न पड़े। अपने आप ही बैकलाग एंट्री डाले। इससे लोगों के समय की बचत होगी और ठगी का शिकार भी नहीं होंगे। मगर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बैकलॉग एंट्री का ऑनलाइन ट्रायल ही नहीं लिया और इसे बंद कर दिया। पहले इसका ट्रायल करना जरूरी था।
खबरें और भी हैं...