पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाॅक्टरों ने चाइल्ड हेल्थ को लेकर किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएचसी मानुपुर के एसएमओ डाॅ. अजीत सिंह की अगुवाई में चाइल्ड हेल्थ को लेकर ब्लाॅक स्तरीय वर्कशाॅप लगाई गई। जिसमें डाॅ. अजीत सिंह ने कहा कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अधीन गर्भवती महिलाओं को साधारण तथा सिजेरियन प्रसूति की निशुल्क सुविधा, ज़रूरत पडऩे पर रक्त का इंतजाम, नवजातों के इलाज की सुविधा, खुराक की सुविधा अाैर ट्रांसपोर्ट की सुविधा बिलकुल निशुल्क दी जा रही हैं। डाॅ. वंदना राठौर ने बताया कि नवजातों की मौत दर को घटाने के लिए ज़रूरी है कि जन्म के बाद पहले छह महीने तक बच्चे को उसकी मां का दूध ही पिलाया जाए। उन्होंने कहा कर कम वजन वाले तथा समय से पहले पैदा हुए बच्चों को इन्फेक्शन होने का ख़तरा ज्यादा होता है इसलिए उनकी खुराक तथा साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। बीईई गुरदीप सिंह ने कहा कि नवजातों को बीमारियों से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करवाना ज़रूरी है। इस माैके पर चरनजीत कौर, सतवीर कौर, गुरमीत कौर माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...