पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में सब्जी, फूलों की जगह कर रहे थे डोडे की खेती, साढ़े 20 किलो पौधे जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव ढोलणवाल में एक तस्कर ने अफीम व चूरा पोस्त के लिए घर पर ही सब्जी व फूलों की जगह डोडे की खेती करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना पर रेड कर पौधे बरामद कर लिए। लेकिन तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर के पास से साढ़े 20 किलो डोडे के पौधे बरामद किए हंै। थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव ढोलणवाल के रहने वाले मेवा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई हरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी ने अपने घर के सामने खेती की हुई है। सूचना पर पुलिस ने रेड की। लेकिन आरोपी पुलिस के आने की सूचना मिलने पर पहले ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो आरोपी के घर के सामने चूरा पोस्त तैयार करने को उगाए जाने वाले डोडे के पौधे बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

कई माह से तैयार की जा रही थी डोडे की फसल

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है। उसने घर के सामने एक जगह बना रखी है। जिसमें वह पहले सब्जी की खेती करता था। वहीं पर उसने फूल भी उगा रखे थे। लेकिन फिर उसने डोडे के पौधे लगाकर उसकी खेती करनी शुरू कर दी। आरोपी पिछले कई महीनों से डोडे की फसल तैयार कर रहा था। उसने उक्त फसल से अफीम व चूरा पोस्त निकालनी थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा, कि उसने उक्त नशा तैयार कर किसे सप्लाई करना था।
खबरें और भी हैं...