महिलाओं को सशक्त बनाना बड़ी जिम्मेदारी : डॉ. खोसला
लुुुधियाना | सर्व जन कल्याण परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दरेसी रोड स्थित सीता माता मंदिर धर्मशाला में अध्यक्ष डॉ. डीपी खोसला की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक अश्वनी सहोता, पार्षद सुनीता रानी, राजेश्वरी गोसाईं, पार्षद प्रभजोत कौर, उमेश भदौरिया, संदीप शर्मा, अमित थापर, रचना, प्रार्थना तिवारी, शिव सोनी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्हें महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीटा देवी, मो. हामिद रज्जा, आनंद मिश्रा, पदमावती ने स्मृति चिन्ह और सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
डॉ. खोसला ने कहा कि महिला दिवस का बहुत महत्व है। समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार और देखभाल का उत्सव है। महिलाओं को सशक्त बनाना बड़ी जिम्मेदारी है। पूनम खोसला, शांति, शीलावंती, कंवलजीत कौर, मंजू सिंह, अनिता पांडे, सागर, सुनीता, प्रीति, अंजू, नीतू, रेणु पटेल, सीमा घई, लक्ष्मी, स्वीटी, धनवंती को सम्मानित किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष हामिद, विकास, अनवर, धर्मपाल सिंह यादव, अजय खन्ना, पावन कुमार, सन्दीप, अरुण, डॉ राज कुमार, अयुब, रवि चावला, विक्की, मनी, नीरज शर्मा ने महिलाओं, अतिथियों को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।