पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईएनटी, आंखों के 1-1 डॉक्टर बिना इलाज लौट रहे हैं मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण दूर के इलाकों से आने वाले लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ता है। डॉक्टर्स अगर पूरे किए जाएं तो लोगों को समस्या का सामना नहीं करना होगा। एक डॉक्टर होने के कारण ऑपरेशन वाले दिन मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। आम लोगों को जानकारी न होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, दो डॉक्टर होने पर इस समस्या से हल पाया जा सकता है। बुधवार को ईएनटी के डॉक्टर का ऑपरेशन दिन होने के कारण आम लोगों को यूं ही लौटना पड़ा था। अस्पताल में दोनों ही विभागों में 80-100 मरीज रोजाना के रहते हैं। वहीं, डॉक्टर के छुट्टी पर होने पर भी आम लोगों को यूं ही लौटना पड़ता है। मंजूरशुदा पदों के मुताबिक देखा जाए तो दोनों ही विभागों में 1-1 डॉक्टर और चाहिए। इससे ऑपरेशन थिएटर भी चलता रहे और ओपीडी भी प्रभावित न हो। आम लोगों ने डिमांड करते हुए कहा कि हॉस्पिटल में ज्यादा डॉक्टर होने चाहिए। एसएमओ डॉ.रवि दत्त के अनुसार पहले भी कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है। उन्होंने दोबारा भी डिमांड भेजी है।

मरीज बोले- सरकार डॉक्टर्स की कमी पर ध्यान दे


मैं पहली बार आया हूं लेकिन मुझे लाइन में लगे 1 घंटे से ज्यादा हो चुका है। इन हालातों को देखकर लगता है कि अस्पताल में ज्यादा डॉक्टर्स की जरूरत है। इसकी तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए।
-रशपाल सिंह, निवासी, ढिल्लों नगर

लाइनों में लगने के कारण हमारा काफी समय खराब हो जाता है। यहां पर सुनने और जानकारी लेने के लिए भी कोई नहीं मिलता। इस समस्या का हल जल्द होना चाहिए।
-सुखविंदर सिंह, संगीत सिनेमा रोड निवासी
खबरें और भी हैं...