पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की ईटीयू ने की निंदा
एलिमेंट्री टीचर यूनियन पंजाब की लुधियाना जिला इकाई की बैठक जिला प्रधान सतवीर सिंह रौणी की अगुवाई में जलाजन में हुई, जिसमें पंजाब के नेता सुखदेव बैनीपाल ने खास तौर पर शिरकत की। वक्ताअों ने पटियाला में अपना हक मांग रहे बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज व गिरफ्तारियों की निंदा की गई। उन्होने कहा कि सरकार अध्यापकों पर तशदद करने की बजाय उनकी मांगों को मानते हुए रोजगार मुहैया करवाए। खाली पड़ी पोस्टों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। महिला अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने वालों को सस्पेंड किया जाए। उन्होने कहा कि एक तरफ सरकार अध्यापकों के दम पर स्कूलोें के स्तर को ऊंचा करने के दावे कर रही है वहीं दूसरी तरफ उसकी नीतियों के कारण अध्यापक वर्ग सड़क पर है। आने वाले दिनों में संघर्ष को तीर्व किया जाएगा। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, संदीप सिंह, रणजोत सिंह, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर िसंह, गुरभगत सिंह, धरमिंदर चकौही के अलावा अन्य मौजूद थे।
एलिमेंटरी टीचर यूनियन पंजाब की लुधियाना जिला इकाई की बैठक
जिला प्रधान सतवीर सिंह रौणी की अगुवाई में जलाजन में हुई।