ओशो भवन में संध्या ध्यान सभा करवाई
लुुुधियाना| ओशो उत्सव ने समराला चौक स्थित ओशो भवन में संध्या ध्यान सभा करवाई गई। इसमें स्वामी गणेश महेश्वरी ने नाद ब्रह्म ध्यान को संचालित किया। इसके बाद ओशो की विशाल प्रवचन माला से कीर्तन ध्यान के बारे में सुना गया। गुरबाणी शबद कीर्तन से सन्यासी प्रसन्न चित्त और आनंदित हुए। स्वामी मनोजप्रीत ने कहा कि आज की दौड़-भाग और अवसाद ग्रस्त मानसिकता को ओशो के ध्यान और प्रवचन नया मार्ग प्रदान करते हैं। अंत में ओशो के पुराने सन्यासी स्वामी सतनाम द्वारा अनेक अनुत्तरित प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सुंदर व विश्लेषणात्मक ढंग से प्रस्तुत किए गए। इससे सभी सन्यासी प्रभावित हुए। स्वामी सतनाम ने कहा कि ओशो हमें जीना सिखाते हैं। उन्होंने मानवीय पीड़ा को बहुत ही गहरे से समझा है, हमें प्रेरित किया है। सभा में स्वामी गुरु चरण, स्वामी सुबोध, स्वामी तरनजीत, मां अमरदीप, स्वामी हरबंस सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।