पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीईआे एलिमेंट्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने कथित तौर पर अध्यापकों के साथ गलत बरताव करने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी(एलिमेंट्री) के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। फ्रंट की जिला इकाई की आेर से डीईआे के खिलाफ जल्द रोष रैली करने की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले में संस्था की मीटिंंग के दौरान रणनीतिक चर्चा के बाद ये जानकारी दी गई। संस्था के प्रधान हरदेव सिंह मुल्लांपुर, महासचिव दलजीत समराला ने इस दौरान डीईआे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षकों के महत्वपूर्ण मामलों की अनदेखी करने की बात कही। इस मौके पर मंजीत सिंह बुढेल, मंजिंदर सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह खन्ना, गुरदीप सिंह हेरां, हरजीत सिंह सुधार, अजमेर सिंह बस्सियां, दविंदर सिंह जगराआें, राजिंदर सिंह माछीवाड़ा, लाल सिंह हंबड़ा, गुरबचन सिंह, हरपिंदर सिंह, राजेश कुमार, संजय पुरी की खास मौजूदगी रही।
खबरें और भी हैं...