गीला-सूखा कूड़ा अलग न करने पर नहीं लगेगा जुर्माना, नोटिफिकेशन के बाद होगा फैसला
आधी-अधूरी तैयारी के साथ मोहाली के नोटिफिकेशन पर ही छपा ली थी चालान बुक, भास्कर ने किया था खुलासा
इंस्पेक्टरों से वापस मंगवाई चालान बुक
बता दें कि गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं करने वालों पर एक टाइम में 250 और कॉमर्शियल की विभिन्न केटेगरी में 5 हजार का चालान का प्रावधान रखा है। ये प्रस्ताव निगम हाउस में मंजूर होने के बाद सरकार को भेजा गया। लेकिन निगम अफसरों ने बिना नोटिफिकेशन जारी हुए चालान काटने के लिए मोहाली के नोटिफिकेशन पर ही चालान बुक छपवाते हुए डिस्ट्रीब्यूट कर दी थी। जिन्हें इंस्पेक्टरों से मंगवा लिया है।
बैकफुटपर निगम
लुधियाना। निगम की तरफ से बिना नोटिफिकेशन जारी हुए जल्दबाजी दिखाते हुए गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं करने वालों पर चालान करने की तैयारियां कर ली गई थी। नोटिफिकेशन जारी न होने का खुलासा दैनिक भास्कर ने किया तो निगम का हेल्थ विभाग बैकफुट पर आ गया। अब निगम की तरफ से गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं करने वालों के चालान तभी काटे जाएंगे, जब सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होगा। इसकी पुष्टि मेयर बलकार सिंह संधू ने की है।
12 मार्च**
सरकार को रिमांइडर भेजा जा रहा है और नोटिफिकेशन जल्द जारी करवाया जाएगा, इसके जारी होने पर ही नई चालान बुके छपवाने के बाद गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
-बलकार संधू, मेयर