फायर फाइटिंग सिस्टम होगा अपग्रेड, रखबाग में 20 करोड़ से बनेगा पंजाब का पहला इंडोर स्वीमिंग पूल
शहर में पैन-सिटी के तहत 7 प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू किया जाएगा। पैन-सिटी का महत्व स्मार्ट सिटी में ये दिया गया है कि इस कैटेगरी में पूरे शहरवासियों के लिए सुविधा मुहैया करवाना। इसी के तहत 7 प्रोजेक्टों के टेंडर जारी होने हैं, उससे पूरे शहरवासियों को फायदा भविष्य को देखते हुए दिया जा रहा है।
शहरवासियों से नगर निगम टैक्स के तौर पर करोड़ों रुपए इक्ट्ठा कर रहा है, लेकिन आज तक पुराने सिस्टम को भविष्य के अनुसार अपग्रेड ही नहीं कर पाया। अब शहरवासियों को लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड भविष्य में नई बेहतर सुविधाएं देने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत अगले डेढ़ महीने में 242 करोड़ रुपए की लागत वाले 7 नए प्रोजेक्टों के टेंडर लगने जा रहे हैं, जिनकी डीपीआर मंजूर हो चुकी है। बाकायदा टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड(एलएससीएल) के तहत 7 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के कंपलीट होने पर शहरवासियों को अपग्रेड फायर डिपार्टमेंट, पंजाब का पहला इंडोर सरकारी स्वीमिंग पूल, कंस्ट्रक्शन एंड डिमॉलिश ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, स्मार्ट मल्टी लेवल कार पार्किंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 80 काम्पैक्टर मशीनरी, डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल/मोबाइल एप्लीकेशन और सीवरेज के मैनहोल जो बरसातों में हर बार पुराने होने के कारण धंस जाते हैं, उन्हें नई टेक्नोलॉजी के जरिए बिना खोदे अपग्रेड करने के काम शुरू हो जाएंगे। जबकि इन कामों के टेंडर 30 अप्रैल तक लगने जा रहे हैं, इसकी पुष्टि स्मार्ट सिटी के सीईओ संयम अग्रवाल ने की है।
इधर, 24 घंटे वाॅटर सप्लाई के लिए प्लांट का डिजाइन फाइनल
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एरिया बेस्ट डेवलपमेंट के तहत सराभा नगर के अधीन आते 6280 घरों में 24 घंटे वॉटर सप्लाई मुहैया करवाने के कार्य में भी तेजी आई है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से पक्खोवाल रोड नहर के निकट 2 एकड़ जमीन पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की एनओसी दे दी गई है और प्लांट का डिजाइन भी तैयार हो चुका है। हालांकि इस काम का वर्क आर्डर पहले ही जारी हो चुका है। 24 घंटे पानी सप्लाई के प्लांट पर 46.50 करोड़ खर्च आएगा, जबकि पाइन लाइन का कार्य भी इसी में होगा। इसके अलावा सीवरेज सिस्टम और ड्रेनेज सिस्टम के लिए भी इसी प्रोजेक्ट के साथ करीब 57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा सभी सरकारी स्कूल स्मार्ट सिटी के तहत 800 किलोवाॅट के सोलर सिस्टम से जोड़ने का प्रपोजल भी तैयार हो चुका है जिसकी डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई है।
सीवरेज मैनहोल अपग्रेडेशन
नहीं धंसेंगे सीवरेज
इंडोर स्वीमिंग पूल
हर सीजन में हो सकेगा इस्तेमाल
सीएंडडी प्लांट
डिजिटल लाइब्रेरी
फायर फाइटिंग सिस्टम
काॅम्पेक्टर
मल्टी लेवल कार पार्किंग
मलबे से बनेंगी टाइलें
घर बैठे लें लाभ
आपदा में होगा कामयाब
80 मशीनें लगेंगी
सात मंजिलंे होंगी
पैन-सिटी के तहत होगा 7 प्रोजेक्टों पर कार्य
गुड न्यूज
242 करोड़ के 7 प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत होंगे पूरे
स्मार्ट सिटी के तहत प्लान पब्लिक की जरूरतों के अनुसार ही तैयार किए गए हैं, जो उनकी भविष्य की जरूरत है। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी-सीवरेज, समेत सभी प्रकार की जरूरतें स्मार्ट सिटी के तहत पूरी की जा रही हैं। पब्लिक से अपील है कि वो प्रोजेक्टों के पूरा होने में सहयोग करें। नए प्रोजेक्टों के कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहे हैं। -संयम अग्रवाल, सीईओ, आईएएस लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड
रखबाग में बने हुए पुराने नगर निगम के स्वीमिंग पूल को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि री-कंस्ट्रक्शन के जरिए इंडोर स्टेडियम की शेप देते हुए इसे हर सीजन में इस्तेमाल होने योग्य बनाया जाएगा, जिसकी लागत 20 करोड़ की लागत आएगी। वर्क ऑर्डर जारी होने पर एक साल में पूरा किया जाएगा।
शहर के पुराने सीवरेज मैनहोल को बिना तोड़े ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी के जरिए पुरानी वाले सीवर होल में लाइन सिस्टम डाली जाएगी, जिससे बरसातों के सीजन में सीवरेज धंसने की समस्या खत्म होगी।
शहर में जगह फाइनल करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत 18 करोड़ की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिमॉलिश ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनेगा, जिसमें मलबे से टाइलें आदि बनाई जा सकेंगी। वर्क आर्डर जारी होने पर 12 माह में प्लांट कंपलीट होगा।
गुरु नानक देव भवन में डिजिटल लाइब्रेरी वेबपोर्टल और एप की सुविधा मिलेगी। इससे लोग घर बैठे लाभ ले सकें। इसके लिए डिजिटल लाइब्रेरी और मोबाइल एप्लीकेशन 3.10 करोड़ में तैयार होगी।
फायर विभाग को स्मार्ट सिटी के तहत इस तरह अपग्रेड किया जाएगा कि जो आपदा के समय में हर तरह से काम कर सकेगा। इस पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके वर्क आॅर्डर जारी होने पर 6 महीने में पूरा किया जाएगा।
शहर में 22 जगह पर सॉलिड वेस्ट के लिए 80 काम्पैक्टर मशीनरी लगाई जानी हैं। 60 करोड़ से मशीनरी खरीदी जाएगी। इस कार्य को पूरा करने में 18 महीने का समय रखा है।
फिरोजगांधी मार्केट में स्मार्ट मल्टीलेवल कार पार्किंग को 75 करोड़ करोड़ से बनाया जाएगा, इसकी सात मंजिलें होंगी। इस कार्य का वर्क आर्डर जारी होने पर 24 महीनों में काम पूरा होगा।