प्रोसेसिंग मिल में लगी आग गत्ता गोदाम तक पहुंची, लाखों रुपए का नुकसान
छत पर रिहायश, आग बढ़ने से पहले निकले
टिब्बा रोड इलाके में शुक्रवार की तड़के कपड़ा प्रोसेसिंग मिल में आग लग गई, जोकि पड़ोसी गत्ते गोदाम तक पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग ने भीषण रूप धारण कर दिया। फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान दोनों का लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस के मुताबिक शर्मा प्रोसेसिंग मिल के मालिक अमित ने बताया कि उन्होंने दो मंजिल ईमारत किराये पर ली है। जहां ग्राउंड फ्लोर पर वो कपड़े को प्रेस कर थान में लपेटने का काम करते है। पहली मंजिल पर बिल्डिंग के मालिक रहते है। शुक्रवार की तड़के सवा 3 बजे उन्हें फोन आया कि फैक्टरी में आग लग गई है। जब वो पहुंचे तो देखा कि वहां आग काफी फैल चुकी थी। मालिक तो छत से किसी तरह से उतर आए, लेकिन नीचे पूरी फैक्टरी को आग लग गई, जिसमें मशीनरी और कपड़ा जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी फैली की पड़ोस के राहुल नाम के व्यक्ति के गत्ता रखने के लिए बनाए प्लाट तक पहुंच गई। जहां रखा लाखों का गत्ता जल गया। फायर कर्मियों ने आग पर सुबह 10 बजे काबू पाया।