पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शॉर्ट सर्किट से धागा फैक्टरी में आग, 5 गाड़ियों ने 4 घंटे बाद पाया काबू, सामान जलकर खाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ रोड स्थित बेअंतपुरा इलाके में सोमवार सुबह 9 बजे धागा फैक्टरी में आग लग गई। वर्करों ने इसकी सूचना मालिक को दी और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फिर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन फैक्टरी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

राजिंदर कुमार ने बताया कि वो अजय टेक्सटाइल मिल्स में मैनेजर हैं। फैक्टरी तीन मंजिला है, लेकिन दूसरी मंजिल जहां गोदाम बना था, वहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी 24 घंटे चलने की वजह से दूसरी शिफ्ट चल रही थी। धुआं निकलता देख वर्करों ने शोर मचाया तो सभी इकट्ठा हो गए और उन्होंने वहां लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान करीब 25 सिलेंडरों का इस्तेमाल किया गया, मगर बुझने की बजाय आग और बढ़ गई। तब तक लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। एक-एक कर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आती रही। उन्होंने फैक्टरी दीवारों को जेसीबी की मदद से तोड़ा और फिर अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। फैक्टरी में कैमिकल होने की वजह से आग बढ़ती गई। हालांकि कुछ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कितने माल का नुकसान हुआ, इसका अंदाजा अभी नहीं लगा पाया है।

चल रही थी दूसरी शिफ्ट, 25 सिलेंडरों से आग बुझाने की कोशिश की
खबरें और भी हैं...