पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेना में भर्ती जवानों का पहला जत्था ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेना में भर्ती हुए 120 जवानों का पहला बैच ढोलेवाल स्थित आर्मी कैंप से रिक्रूटमेंट डायरेक्टर कर्नल सजीव एन ने ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना, रोपड़, मोगा और मोहाली के कुल 511 उम्मीदवारों ने फिजिकल, मेडिकल और लिखित टेस्ट पास किए थे। इनका दूसरा बैच 16 मार्च, तीसरा 21 और अंतिम बैच 28 मार्च को रवाना किया जाएगा। इनको यूपी के फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट, बॉम्बे इंजीनियर्स, पुणे, बंगाल इंजीनियर्स, रुड़की और आर्टिलरी सेंटर हैदराबाद भेजा जाना है। भर्ती हुए उम्मीदवारों को कोरोना वायरस के बारे में भी जागरूक किया गया।

खबरें और भी हैं...