पहले कार से मारी टक्कर, फिर जख्मी के बेटे को पीटा, पर्चा
लुधियाना| धर्मपुरा पुली के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार के साथ आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। कार ड्राइवर ने जख्मी को अस्पताल ले जाने की जगह मौके पर पहुंचे उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हादसे में जख्मी की एक टांग टूट गई। डिवीजन 3 पुलिस ने मोहल्ला धर्मपुरा के रोशन लाल की शिकायत पर शिवाजी नगर के चंदर प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पैदल धर्मपुरा पुली से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आरोपी तेज रफ्तार से कार लेकर आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण शिकायतकर्ता की टांग टूट गई। उसने तुरंत बेटे को सूचित किया। शिकायतकर्ता का बेटा पंकज मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने जख्मी को अस्पताल लेकर जाने की जगह उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया।