पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिटनेस, हेल्दी डाइट, ब्लड शुगर की जांच, धूम्रपान न कर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ : डॉ. औलख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकाई अस्पताल में विश्व किडनी दिवस के मौके पर नर्सिंग स्टाफ ने क्विज कंपीटिशन और रोगी जागरुकता कार्यक्रम कराया। सीएमसी कॉलेज अॉफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ.रीना जयरस मुख्य मेहमान रहीं। उन्होंने रोगी समर्पित देखभाल सेवाएं देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ को रोगी की समग्र देखभाल देनी चाहिए और उन्हें किडनी के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विभिन्न तरीकों से शिक्षित करना चाहिए।

यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉ. बीएस औलख ने बीमारी से बचाव के लिए 8 बिंदुओं पर जोर दिया। इसमें फिट रहने, हेल्दी डाइट, ब्लड शुगर की जांच और नियंत्रण, बीपी जांच और नियंत्रण, लिक्विड भरपूर लेने, धूम्रपान न करने, दर्द निवारक नियमित रूप से न लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुर्दे की बीमारी एक गैर-संचारी रोग (एनसीडी) है। वर्तमान में दुनियाभर में लगभग 850 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है। दस वयस्कों में से एक को क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) है। 2040 तक सीकेडी मौत के 5 अहम कारणों में से एक होगा। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में कुछ हद तक सीकेडी पाया जाता है।

विश्व किडनी दिवस पर नर्सिंग स्टाफ ने क्विज कंपीटिशन और रोगी जागरुकता कार्यक्रम कराया।

पानी कम होने से कमजोर
होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता


गुर्दे की बीमारी को रोका जा सकता है और बुनियादी निदान और शुरुआती उपचार के लिए उचित पहुंच के साथ गुर्दे की बीमारी को समाप्त किया जा सकता है। पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति बचाव की तरफ ज्यादा ध्यान दें। रक्तचाप, ग्लाइसेमिक नियंत्रण के साथ कम नमक और प्रोटीन, साथ ही पौधे-आधारित आहार और फार्माकोथेरेपी का प्रयोग किया जा सकता है। स्टाफ नर्सों की टीम फ्लोरेंस नाइटिंगेल, टीम बार्टन, टीम एलिजाबेथ और टीम डोरथिया, किडनी हेल्थ पर एक क्विज कंपीटिशन कराया गया।

किडनी दिवस पर नर्सिंग स्टाफ ने कराया क्विज कंपीटिशन और रोगी जागरुकता कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...