महिला दिवस पर लगा फ्री चेकअप कैंप, 150 महिलाएं पहुंची
हेल्थ प्लस
लुधियाना| पंचम अस्पताल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लगाए गए फ्री चेकअप कैंप के दौरान 150 महिलाओं की जांच की गई। अस्पताल की सीनियर गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ. कंवलजीत कौर ने चेकअप करने के दौरान महिलाओं को तंदरुस्त रहने के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि महिलाएं अकसर अपने पति, परिवार व बच्चों के बारे में ही सोचती रहती है और इसके लिए वे अपनी छोटी-मोटी बीमारी को भी नजरअंदाज कर देती हैं। महिलाओं का चेकअप कर उनकी बीमारियों को पहली स्टेज पर ही पकडऩे और उन्हें इलाज कराने की सलाह देने के लिए ही पंचम अस्पताल की ओर से महिलाओं के सम्मान में आज मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया है। कई जरूरतमंद महिलाओं के टेस्ट भी 50 फीसदी डिस्काऊंट पर किए गए। अस्पताल की डाइटीशियन ने महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी भी दी।