पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौकीमान में लगाया फ्री मेडिकल कैंप, अब 23 को दूसरा कैंप पक्खोवाल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| पंजाब सरकार की आेर से जारी सेहतमंद पंजाब मुहिम के तहत गांव चौकीमान में मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप लगाया गया। ऐसा ही मुफ्त मेडिकल कैंप 23 मार्च को पक्खोवाल में लगेगा और यह मुहिम सूबे में 28 मार्च तक जारी रहेगी। शुक्रवार को लगाए कैंप में 262 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 40 मरीजों के टेस्ट भी किए गए। इसका उद्घाटन सीनियर मेडिकल अफसर डॉ.रिपजीत कौर ने किया।

सिविल सर्जन डॉ.राजेश कुमार बग्गा ने बताया कि इन कैंप के दौरान अमेरिका और अन्य देशों के माहिर डॉक्टर मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। कैंप के दौरान दवाइयां मुफ्त देने के अलावा सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा के अलावा मरीज को इलाज के लिए रेफर भी किया जाता है।
खबरें और भी हैं...