पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बादल परिवार के करीबी गरचा ब्रदर्स ढींडसा खेमे में हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिरोमणि अकाली दल से बागी हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने वीरवार को बादल परिवार के नजदीकी पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा और उनके भाई मान सिंह गरचा व भतीजे हरप्रीत सिंह एडवोकेट समेत समर्थकों को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ढींडसा ने बादल परिवार के नजदीकियों को साथ लाने का पहला सियासी दांव चल कामयाबी हासिल की। इनकी शमूलियत के लिए दुगरी-पक्खोवाल रोड पर रैली रखी गई थी। काबिलेजिक्र है कि जगदीश गरचा शिअद कोर कमेटी के मेंबर भी थे। सूत्र बताते हैं कि अब जिले में बागी-टीम की नजर शिअद के सरपरस्त व एसजीपीसी प्रधान रहे स्व.जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी के परिवार हैं। जगदीश सिंह गरचा एवं मान सिंह गरचा ने कहा, एमरजेंसी के दौरान परकाश सिंह बादल के साथ जेल यात्राएं की।

लेकिन सुखबीर ने शिअद अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं को किनारे करना शुरू कर दिया। जो चापलूसी नहीं करते अथवा पैसे की बात नहीं करते उन्हें पार्टी से दरकिनार किया जाने लगा। ढींडसा ने कहा, तमाम पंथक नेताओं को एकत्र कर एसजीपीसी को सुखबीर बादल से मुक्त करवाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...