खन्ना|छपार मेले पर अकाली दल की कान्फ़्रेंस के लिए विधानसभा हलका खन्ना से अकाली दल का जत्था रवाना हुआ। कोर समिति के सदस्य यादविन्दर सिंह यादू ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रदेश की निकम्मी सरकार साबित हो चुकी है। प्रदेश के लोग सरकार से बहुत दुखी हैं। जिस कारण लोग अकाली दल को याद करने लगे हैं। इस मौके पर पार्षद राजिन्दर सिंह जीत, कृपाल सिंह घुडानी, तेजिन्दर सिंह इकोलाहा, ख़ुशदेव सिंह पूर्व पार्षद, परमजीत सिंह बोबी, हरजीत सिंह भाटिया, सुखदेव सिंह पार्षद, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह काला माणकमाजरा, हैप्पी भाटिया, ठेकेदार परमजीत शर्मा, जस्सी कालीराव भी मौजूद रहे।