पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली पर अध्यादेश काे याेगी सरकार ने दी मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ | यूपी में दंगाइयों के पोस्टर लगाने को लेकर घिरी यूपी सरकार ने उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार काे एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। लखनऊ में उपद्रवियों के पोस्टर लगाने के फैसले पर हाई कोर्ट से रोक लगने और इसपर सुप्रीम कोर्ट से स्टे ना मिलने पर योगी सरकार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी अध्यादेश-2020 को मंजूरी दी है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि सुप्रीम काेर्ट ने विशेष रूप से देश में राजनीतिक जुलूसों, अवैध प्रदर्शन, हड़ताल तथा बंद के दौरान उपद्रवियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिये दावा अधिकरण की स्थापना के निर्देश जारी किए थे। उसी संबंध में यह अध्यादेश मंत्रिपरिषद ने पारित किया है।
खबरें और भी हैं...