पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स की टीम को मिला पहला स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट ज्योग्राफी डिपार्टमेंट ने पंजाब भूगोल संस्था के सहयोग से राज्य स्तरीय क्विज कंपीटिशन साहिर ऑडिटोरियम में कराया। इसमें 5 टीमों ने भाग लिया। पहले 5 जोनों की प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी हैं। इसमें गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स लुधियाना, श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज आनंदपुर साहिब, दोआबा कॉलेज जालंधर, गुरुकाशी काॅलेज, तलवंडी साबो और खालसा कॉलेज पटियाला शामिल रहे। प्रिंसिपल डाॅ. धर्म सिंह संधू मुख्यातिथि के रूप में पधारे और उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं अधिक से अधिक होनी चाहिए, क्योंकि इनसे ज्ञानवर्धन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि विजेता टीम आने वाली अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में पंजाब को प्रस्तुत करेगी। विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. हरबंस सिंह अतिथि सम्मान के रूप में उपस्थित हुए। प्रो. सिमरजीत सिद्धू विभाग की अध्यक्षा क्विज की मास्टर रही। गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स लुधियाना से रीटा अग्रवाल, मृघा जैन और काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज से लवप्रीत कौर, जसप्रीत कौर और हरमनदीप कौर दूसरे स्थान पर रहीं। दोआबा कॉलेज जालंधर से दीपिका, जतिंदर और सुखदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
खबरें और भी हैं...