पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरुद्वारा नानकसर भेजी श्रद्धालुओं की बस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुुुधियाना| होला मोहल्ले के पावन मौके पर गुरु की लाडली फौज सेवा सोसाइटी ने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब फील्ड गंज से गुरुद्वारा श्री नानकसर जगराओं के दर्शन के लिए संगत की फ्री बस यात्रा भेजी गई। इस दौरान सोसाइटी के रजिंदर सिंह राजा, परमजीत सिंह बबू आदि ने सेवक गोल्डी सभ्रवाल, शैंपी खुराना, शिवम भारद्वाज, अजय पाठक, गौतम चायल को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोल्डी सभ्रवाल, शैंपी खुराना ने कहा कि सोसाइटी के नौजवानों की ओर से संगतों को विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करवाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को सोसाइटी सदस्यों की तरह धर्म-कर्म के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर सुरजीत सिंह सचदेवा, प्रियंका शर्मा, गुरविंदर सिंह राजू, जीवन सिंह, गुरमीत सिंह बन्नी, कुलसिमरन सिंह, हरभजन सिंह, सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, महाजन सिंह, हरदीप सिंह, बिक्रम सिंह, हरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...