चार किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट मुकाबले में हर्षवीर ने जीता सिल्वर
पहले भी किए कई मेडल हासिल
2 से 5 जनवरी 2020 को राजस्थान, बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी साइक्लिंग (रोड़) मैन चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। जिसमें 32 किलोमीटर टाईम ट्रायल में गोल्ड और 42 किलोमीटर रोड़ प्वाइंट रेस में गोल्ड मैडल जीता। हर्षवीर इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर में नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडौर स्टेडियम में आयोजित एशिया कप में सीनियर 4 किलोमीटर टीम परस्यूट में सिल्वर मैडल, फरवरी में ट्रैक साइक्लिंग नेशनल चैंपियनशिप 2019 में चार किलोमीटर टीम परस्यूट में ब्रॉन्ज मैडल और 30 किलोमीटर प्वाइंट रेस में ब्रॉन्ज मैडल, पटियाला में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी मुकाबले में 4 किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट में गोल्ड मैडल, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ट्रैक साइक्लिंग रेस में तीन किलोमीटर प्वाइंट रेस में ब्रॉन्ज मैडल, चार किलोमीटर परस्यूट में चौथा स्थान पा चुके हैं।
पीएयू की हरमीत को मिला सर्वोत्तम एथलीट का पुरस्कार
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पोटर्स मीट में शानदार प्रदर्शन किया। स्पोटर्स मीट 1 से 5 मार्च तक तिरूपति की वैंकटेश्वर वेटरनरी यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों ने 6 मैडल पर कब्जा जमाया, जिनमें 4 गोल्ड मैडल शामिल है। स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने बताया कि मीट में लड़कों के मुकाबले में 400 मीटर व 400 रिले रेस करवाई गई। जबकि लड़कियों के मुकाबले में 800 व 1500 मीटर की दौड़ शामिल रही। वहीं, 800 मीटर दौड़ में सिल्वर और 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्पोटर्स मीट में 13 लड़कियों और 27 लड़कों ने हिस्सा लिया। मीट में पीएयू के बेसिक साइंस कालेज की स्टूडेंट हरमीत कौर को सर्वोत्तम एथलीट के पुरस्कार से नवाजा गया। स्पोटर्स मीट में लड़कियों की बॉस्केटबाल की टीम फ़र्स्ट रनरअप रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों और डॉ. रविंदर कौर धालीवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्हें भविष्य में भी पढाई के साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को सिखाए गए सेल्फ डिफेंस के गुर
आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट
लुधियाना। पटियाला में करवाई गई ट्रैक साइक्लिंग स्टेट चैंपियनशिप में लुधियाना के हर्षवीर सेखों ने भाग लेते हुए मेडल पर कब्जा किया है। हर्षवीर सेखों ने उक्त प्रतियोगिता में 4 किलो मीटर व्यक्तिगत परस्यूट में भाग लेते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। हर्षवीर ने बताया कि स्टेट में मेडल हासिल करने के बाद अब उसका सलेक्शन नेशनल के लिए हुआ है। जोकि 23 से 27 मार्च को गुवाहाटी में करवाई जाएगी। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सेखों ने बताया कि इस समय वह इंडिया कैंप में है और दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रहा है। जहां पर वह एशिया कप की तैयारी कर रहा है जोकि सितंबर में करवाई जाएगी। सेखों जीएनई काॅलेज लुधियाना में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहा है।
लुधियाना। द ग्रेट स्कूल आॅफ मार्शल अार्ट्स की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेल्फ डिफेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए। इस सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना था, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकें। द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक गाैरव सचदेवा ने बताया कि संस्था की तरफ से समय समय पर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए फ्री सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस अवसर पर केतन चौधरी, वंशिका यादव और मंशा ने भी अपना योगदान दिया।