आईटीबीपी बद्दोवाल में मनाया होली महेात्सव समारोह
होली पर खूब उड़ा गुलाल, सबने की जमकर मस्ती
डांस अकेडमी में होली का त्योहार मनाया
किड्स आर्ट पार्टी में कराई डिफरेंट एक्टीविटीज
मनाई ग्रीन होली, गिफ्ट में पौधे भी मिले
लुधियाना। 26वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, बद्दोवाल जिला-लुधियाना मंे वाहिनी परिसर मे सुदेष कुमार दराल सेनानी 26वीं वाहिनी भातिसीपुबल और मंजू दराल चीफ पैट्रन (हावा) की अध्यक्षता मे होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी,अधि. अधिकारी, हिमवीर अाैर सभी हावा सदस्याओं अाैर हिमवीरागंनाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर सेनानी 26वीं वाहिनी द्वारा होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि होली भारत का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विभिन्न संस्कृतियों का संगम पर्व हैं। वास्तव मे यह पर्व राषट्रीय एकता को समर्पित है।
लुधियाना| बीट्स एंड स्टेप्स डांस अकेडमी भारत नगर में महिला दिवस और होली का त्योहार महिलाओं व छोटे छोटे नन्हे मुन्हे बच्चों संग मिलकर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अकेडमी की संचालिका रूचि विशाल गुलाटी ने कहा के महिला दिवस का एक अलग महत्व हैं। इस दिन को महिलाओं और उनके इतिहास में किए गए महान कार्यों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता हैं। इस मौके पर रूचि विशाल गुलाटी, रेणु गुम्बर, रिमी गांधी, वंदना गोयल, अनुपमा गुप्ता, पूनम सचदेवा, मधु गोयल, रोज़ी मित्तल, भावना, प्रियंका, अमिता आदि मौजूद थे।
लुधियाना। एमजे क्राफ्ट ने किड्स आर्ट पार्टी का आयोजन किया। यह पार्टी मूल रूप से बच्चों को हमारी भारतीय संस्कृति की परंपराओं को मज़ेदार, रंगीन और रंगीन तरीके से दिखाने के लिए थी। पार्टी में अलग-अलग मज़ेदार गतिविधियां शामिल थीं जैसे कि डरावना होली टी-शर्ट आर्ट, बच्चों की शुरुआती बैलून पेंटिंग, कैनवस पेंटिंग आदि। यह पार्टी 3 से 9 साल की आयु के बच्चों के लिए थी। कोरोना वायरस को लेकर पार्टी ने पूरी सावधानी बरती थी। गगन गांधी ने एंकरिंग की। बच्चों ने एक शानदार फोटोशूट करवाया था। बच्चों ने सभी खेलों, भोजन, गतिविधियों का आनंद लिया और मजेदार तरीके से परंपरा के बारे में सीखा।
लुधियाना। कई मौकों पर बच्चे ही बड़े के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। लुधियाना के इंडस वर्ल्ड स्कूल में पढ़ने वाले जिला अवॉर्डी मास्टर-ग्रीन अर्नव मित्तल की पहल पर बच्चों ने यादगार होली मनाई। वह रायकोट से लगते गोइंदवाल स्थित एसएसजी सीसै.स्कूल में फूलों के साथ पौधे लेकर पहुंचे। जहां स्कूल के प्रिंसिपल के गौरव अरोड़ा व चेयरमैन सतीश अग्रवाल की देखरेख में ग्रीन-होली मनाने के प्रबंध किए गए। बच्चों ने फूलों से जमकर होली खेली, बाद में उनको पौधे गिफ्ट में दिए गए। इस मौके पर स्टेट अवॉर्डी शीतल प्रकाश ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक भी किया।