एमजीएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया होली का त्योहार
लुधियाना| एमजीएम पब्लिक स्कूल के आंगन में होली का त्यौहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में होली फूलों से मनाई गई, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति को समर्पित करते हुए सुंदर भजन को प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रिंसिपल सुनीता विज ने टीचरों और बच्चों को होली की बधाई देते हुए प्रेम और भाईचारे की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।