श्री सत्यनारायण मंदिर में फूलों-रंगों से खेली होली
श्री सत्यनारायण मंदिर में होली का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसमें अंजना जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों से चल रहे अलग-अलग भजन मंडलियों के कीर्तन के बाद सभी ने एक साथ पहले फूलों के साथ फिर रंगों के साथ होली खेली। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण-राधा की सुंदर झांकियां भी पेश की गईं। इस मौके पर मीना कुमारी, रशमी जैन, ऊषा धवन, रेखा शर्मा, संगीता सेठी, किरनदीप कौशल, पूजा रानी, सीमा जैन, वंदना जैन, रिचा शर्मा, रंजना जैन, किरन शर्मा, रोजी गोयल, कृषिका सेठी, सरोज रानी, अंजना पांधी भी शामिल रही।